न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवारों को स्विप कार्यक्रम के तहत ईवीएम मशीन व वीवीपैट से संबंधित जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बिरहोर परिवारों को इस दौरान ईवीएम मशीन व वीवीपैट से मतदान करने की विधि बताने के साथ आगामी चुनाव में मतदान कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की बात कही। साथ ही मतदान के दौरान अपनाए जाने वाले अन्य प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मतदाताओं को दी गई। मौके पर जीपीएस दिगंबर पांडेय, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित थे।
बिरहोरों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

By newsscale
On: February 13, 2024 11:50 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243