Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डीजीपी, आईजी व सीआरपीएफ कमांडेंट, पुलिस लाईन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दोनों शहीद को दिया श्रद्धांजलि, कहा जवानों की कुर्बानी नहीं जाने देंगे बेकार, एक-एक का लिया जाएगा बदला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने के बाद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी संजय राव लाटकर, आईजी माईकल राज, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, डीआईजी सुनील भास्कर, सीआरपीएफ बोकारो जोन के डीआईजी बृजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गुरुवार को चतरा पुलिस लाईन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। इस अवसर पर डीसी अबु इमरान व एसपी राकेश रंजन के आलावे जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान एक-एक करके सभी ने शहीद सिकेन्द्र सिंह व सुकन राम को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर मौजूद दोनों शहीद जवानों के परिजनों से डीजीपी व अन्य अधिकारियों ने मुलाकात कर सहायता राशि सौंपने के साथ परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

https://youtu.be/_feqtGh9t3s?si=IHrAyjvTayQN5oP1

वहीं डीजीपी ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे दो जाबांज जवान शहीद हुए हैं। दोनों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस की टीम क्षेत्र की घेराबंदी कर लगातार सर्च अभियान चलाया रही है। उन्होंने कहा कि एक-एक करके नक्शलियों से बदला लिया जाएगा। ज्ञात हो कि अफीम विनिष्टीकरण अभियान में निकली पुलिस की टीम सदर थाना और जोरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के वनभूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर लौट रही थी की बेरियों-गम्हारतरी जंगल में पहले घात लगाए बैठे टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हूई थी। जिसमें दो जवान मौके पर शहीद होने के साथ तीन अन्य जवान घायल हो गए थे। एक जवान को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। जहां जवान खतरे से बाहर है। वहीं दो अन्य जवानो का सदर अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment