Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आजसू ने की बैठक, उपप्रमुख ने थामा पार्टी का दामन, अशोक गहलोत ने कहा सभी वर्गाे को साथ लेकर चलती है आजसू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। आजसू ने कार्यकर्ता समागम की कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। इसी को लेकर पार्टी ने कुंदा प्रखंड मुख्यालय निवासी संतोष कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को बैठक आयोजित की। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी अशोक गहलौत, केंद्रीय सदस्य संतोष यादव, जिला सचिव रंजीत सौंडीक, विनोद यादव, मनोहर यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में 11 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। बताया गया की उपरोक्त कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे। वही केंद्रीय महासचिव ने प्रखंड उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार गुप्ता को आजसू की सदस्यता दिलाई। केंद्रीय महासचिव ने नई प्रखंड कमिटी की घोषणा करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अजित यादव, उपाध्यक्ष मिथलेश महतो, सचिव अजित मिश्रा, महासचिव सुमन दास को नियुक्त किया। जबकी ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विनोद महतो, सचिव दीपक गुप्ता, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उपप्रमुख सत्येंद्र गुप्ता को बनाया गया। वही केंद्रीय महासचिव ने कार्यकर्तायों को हजारों की संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया। वही लोगों ने एक स्वर में कहा की विधानसभा प्रभारी के हाथों को मजबूत करेंगे। बैठक में कुंदा पंचायत अध्यक्ष मुनारिक यादव, सिकीदाग सुधीर यादव, नवादा पिंटू यादव को बनाया गया है।मौके पर नीतीश रंजन, सीकेन्द्र कुमार, अखिलेश महतो, राजमुख यादव, राजेन्द्र गंझू समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment