55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने कहा ठंढ लगने के बाद गरीबी के कारण नहीं हो सका इलाज
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी निवासी मजदूर लालदेव दांगी उर्फ लालो महतो 55 वर्ष की मौत बीते देर शाम इलाज के अभाव में हो गई। मृतक का मंगलवार सुबह कौहवा तरी घाट पर ंअंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अुनसार मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिन पूर्व खेतं में काम करने के लिए गए हुए थे। शाम को घर लौटने के क्रम ठंढ़ लग गया था। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण इलाज नहीं करा पाए। जिसके कारण असमय मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी समेते भरापुरा परिवार छोड़ गया है। जिनके बीच लालन पालन की समस्या उत्पन हो गई है। मृक ही मात्र घर का कमाउ्उ सदस्य था। वहीं मुखिया राधिका देवी मृतक के घर पहुंच पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जंबकी परिजनों ने विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।


















Total Users : 1279609
Total views : 3153732