उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुईयो में रसोईया का चयन एवं पूर्व रसोईया की हुई विदाई

0
134

बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुईयो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुईयो में एक रसोइया का चयन तथा पूर्व कार्यरत एक रसोईया का सम्मान पूर्वक विदाई किया गया।वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुमार के आदेशानुसार चयन की गई।चयन हेतु बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख सुरजी देवी ने की। जिसमें पूर्व की रसोइया मसोमत पनवा का 60 वर्ष पूर्ण होने पर नए रसोइया राधिका मसोमत का चयन किया गया। इस मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि उतीम महतों, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद, प्रधानाध्यापक हीरालाल प्रसाद, मालती देवी, बसंत कुमार समेत आदि लोग शामिल थे।