Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुरक्षाबलों व टीएसपीसी नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, बारूद और अमेरिकन व लूटा गया हथियार बरामद…

On: January 15, 2024 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुठभेड़ में एरिया कमांडर को भी लगी गोली, साथ लेकर भाग निकले नक्सली

25 लाख के इनामी नक्सलियों के दस्ते के साथ हुआ एनकाउंटर

एसपी ने कहा चिन्हित कर करेंगे कठोर कार्रवाई

न्यूज स्केल टीम
चतरा/कुंदा।
जिले के चतरा-पलामू बॉर्डर पर अहले सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के जवानों का प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुआ। जिसमें सुरक्षा बलों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। हालांकि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान में नक्सलियों का हथियार व भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी प्रतिबंधित टीएसपीसी रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ का हथियारबंद दस्ता क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से चतरा-पलामू बॉर्डर पर भ्रमणशील है। इसके बाद चतरा पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और झारखंड जगुआर के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगड़ा-केदल के बीच भैंसमारा जंगल में सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तो जवानों ने भी तत्परता से मोर्चा संभाल नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। एसपी ने आगे बताया कि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। इसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर चलाए गए सघन सर्च अभियान में पुलिस से लूटा गया एक .315 बोर का थ्री नॉट थ्री रायफल, एक अमेरिकन सिंगल शॉट, एक देशी बंदूक, 2 किलो बारूद, 10 पिट्ठू बैग, दवाई, मोबाइल व चार्जर समेत दैनिक उपयोग के भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया।

मुठभेड़ में घायल एरिया कमांडर की तलाश में पुलिस, घेराबंदी

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक एरिया कमांडर को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे उसके साथी घायल अवस्था में अपने साथ लेकर भाग निकले हैं। नक्सली घायल एरिया कमांडर का इलाज करने का प्रयास कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सभी संभावित इलाकों की भी तलाशी ले रही है।

छह माह में हुआ दूसरा इनकाउंटर

कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा इलाके में 6 माह के भीतर नक्सलियों की दूसरी बार पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। करीब छह माह पूर्व भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों का मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान चितरंजन यादव को गोली लगी थी। जिनका इलाज के दौरान शहादत हो गया था। वही आज तड़के सुबह टीएसपीसी नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों का मुठभेड़ हुआ है। एसपी ने कहा है कि नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में नक्सलियों को इलाके में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment