Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बीडीओ को धमकी देने वाला डीलर पुत्र आया पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़  स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

चतरा: प्रखंड विकास पदाधिकारी को धमकाने और बर्बाद कर देने की धमकी देने वाला डीलर पुत्र पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। थाना में मामला दर्ज करने के कुछ ही घंटे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास योजनाओं में जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो को धमकी दी गई थी। विकास पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो के द्वारा गिद्धौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ ही घंटे में आरोपी डीलर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि गिद्धौर में जन वितरण प्रणाली दुकान की संचालिका नागेश्वरी देवी के पुत्र विकास कुमार पिता जगेश्वर महतो गिद्धौर बीडीओ को बर्बाद कर देने की धमकी दी थी। साथ ही खरीद लेने व तबादला कराने का भी धमकी दिया गया था। बीडीओ हरिनाथ महतो नागेश्वरी देवी के जन वितरण प्रणाली के दुकान की जांच कर रहे थे। बेटे ने बीडीओ को धमकी दी थी। उसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 264/ 353/504/506 भा०द०वी० एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में  थाना कांड संख्या 4/2024 में मामला दर्ज किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोयला ढुलाई से जनहानि पर भड़के लोग, ठोस मुआवजा नीति की उठी मांग; NTPC हादसे के बाद मिला 50 लाख

लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर निर्धारित, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा शिविर

खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू में जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

Leave a Comment