लिपिक के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने की गाली-गलौज

0
157

लिपिक के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने की गाली-गलौज

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को निम्न वर्गीय लिपिक अमर कुमार के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि पथरा गांव निवासी बौधनारायण भगत ने गाली गलौज किया। साथ ही स्थानांतरण कराने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी, तो मौके पर पहुंचे एसआई मुकेश कुमार व उनकी टीम ने मामले को शांत कराया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक प्रखंड कार्यालय में काम ठप रहा। जानकारी के अनुसार बौधनारायण भगत दूसरे व्यक्ति के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आया था। कागजात अधूरा रहने पर प्रमाण पत्र निर्गत नही होने पर निम्न वर्गीय लिपिक के साथ गाली-गलौज की।