
न्यायालय के आदेश पर एसटी-एसी एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत ढोढी में सावित्री देवी पति अर्जुन चौधरी बनाम रामखेलावन दांगी वगैरह के बीच 14 अगस्त 2023 को मारपीट में एसटी एससी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पांच माह बाद न्यायालय के आदेशानुसार सावित्री देवी के आवेदन पर मयूरहंड थाना में प्राथमिकि दर्ज की गई। प्राथमिकि में रामखेलावन दांगी पिता अर्जुन दांगी, पोखनी देवी पति अर्जुन दांगी, मंजू देवी पति रामखेलावन दांगी, उदय दांगी पिता बद्री दांगी, सकलदेव दांगी पिता बालदेव दांगी सभी को आरोपी बनाया गया है। पीडिता का आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा एकमत होकर घर में घुसकर मारपीट करने, समान लूटने के साथ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार प्राथमिकि दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।