चतरा। जिले के इटखोरी प्रखंड स्तिथ बक्सा डैम में पहली बार प्रवासी पक्षी कॉमन मर्गेंजर देखा गया है। प्रतिवर्ष इटखोरी के बक्सा जलायशय में जाड़े के समय में प्रवासी पक्षियों का आना होता है। कॉमन मर्गेंजर एक प्रवासी पक्षी है जो भारत के उत्तरी हिस्सों में पाया जाता है। दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा मुकेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के द्वारा प्रवासी पक्षियों की 8जनवरी से हो रही गिनती के दौरान यह पक्षी देखा गया है। झारखंड में इससे पहले हुए फोटोग्राफिक रिकॉर्ड में इस पक्षी का कहीं उल्लेख नहीं है। वर्ष 2022में इसे पड़ोसी राज्य छत्तीस गढ़ में देखा गया था। वन विभाग के द्वारा 11जनवरी तक गिनती का कार्य किया जायेगा उसके बाद इनकी वास्तविक संख्या का पता चलेगा।
बक्सा जलाशय में प्रतिवर्ष आने वाले प्रवासी पक्षियों में हेडेड गूज, कॉमन टील, नॉर्दर्न पिंटेल, रडी शेल्डर, एशियन ओपनबिल, ग्रे हेरोन,ग्रेटर इग्रेट जैसे पक्षी शामिल है जो प्रतिवर्ष सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां आते है।
बक्सा डैम में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी कॉमन मर्गेंजर
By Jaiwardhan
On: January 10, 2024 2:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1168530
Total views : 2997088