अम्बे माइनिंग कंपनी ने मिश्रोल में किया कंबल का वितरण

0
116

अम्बे माइनिंग कंपनी ने मिश्रोल में किया कंबल का वितरण

टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के मिश्रोल पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाकर अम्बे माइनिंग कंपनी द्वारा जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शिविर में जिप सदस्य देवंती देवी, स्थानीय मुखिया सुबेश राम, पंसस बिमला देवी, उप मुखिया खुश्बू कुमारी, पूर्व मुखिया प्रयाग राम के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। बताया गया की कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा हैं। मौके पर कंपनी के मैनेजर शमीम अंसारी, सौरभ झा, उमेश गंझू, जियाउल, रमजान मियां, चिंतामन साव, अमित कुमार, रेशमा प्रवीण, पंकज कुमार, इसराफिल अंसारी व पंचायत के सभी वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।