Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Simariya: पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुडमुड़ में शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुडमुड़ में शुभारंभ

श्रीकांत राणा की रिपोर्ट

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के हुड़मुड़ गांव स्थित नवनिर्मित ग्राम देवी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुवा। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुवा। कलश यात्रा का शुभारंभ  जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने यज्ञ मण्डप का फीता काटकर व कलश यात्रियों को कलश देकर किय़ा। कलश यात्रा देवी मण्डप से निकली जो गाजे बाजे व धर्म ध्वज के साथ जयकारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर नदी पहुंची और विधि विधानसभा से कलश में जल भरकर पुनः श्रधालु यज्ञ मण्डप पहुंचे व कलश को यज्ञ मण्डप में स्थापित किया गया। कलश यात्रा में गांव की लगभग 251 महिला व कन्याओं के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे। यज्ञाचार्य सुरेन्द्रनाथ शर्मा व यज्ञ संचालक संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस यज्ञ के सफल संचालन में अध्यक्ष ओमकार तिवारी, सचिव टिकेश्वर गंझू, कोषाध्यक्ष अजय दांगी, उप कोषाध्यक्ष रविंद्र दांगी, सदस्य रमन गंंझू , तेतर गंंझू, सुनील तिवारी आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर पत्थलगडा जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सिमरिया जिप सदस्य रोहिणी देवी, मुखिया विनोद महतो, पूरन राम, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर, भाजपा नेता दिनेश्वर दांगी, दिलीप कुमार दास, आदित्य राणा राजू रंजन तिवारी समेत कई उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment