न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, कोहरे से सब्जी की फसल को नुकसान होने की संभावना
गिद्धौर(चतरा) संतोष कुमार निराला। गिद्धौर प्रखंड में शनिवार को मौसम में जबरजस्त परिवर्तन हुआ है। मौसम के करवट लेने के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया है। शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह 11 बजे तार छाया रहा। कोहरे के कारण दृष्यता इतनी कम हो गई कि पास का भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण कोल वाहन, यात्री वाहन व छोटी बड़ी वाहन लाइट जलाकर आवागमन कर रहे थे। वहीं दोपहर में धुंध छा गई। शाम को तो धुंध के सामने धूप भी गायब रही। सुबह-शाम को ठंड होने लगी है। लोगों को ठंड से बचाव को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय भी ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को गिद्धौर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे से सब्जी की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।