न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत स्थित झारखंड हाई स्कूल पचरुखी तिलैया स्कूल द्वारा बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमा शंकर सिंह ने बच्चों को नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कराते हुए विश्वविद्यालय के इतिहास से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय एक समय विश्व की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध विद्यालय में से एक थी जिसमें कई देश के विद्यार्थी आ करके यहां अध्ययन और ज्ञान अर्जित किये। विश्वविद्यालय के बारे में आगे बताते हुए उन्होंने इसकी संरचना पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि यह संरचना काफी आधुनिक तरीके बनाया गया था। वहीं बच्चों को राजगीर में ब्रह्मकुंड मंदिर का भी भ्रमण कराया गया जिसमें 22 कुंडो का विशेषता बच्चों को बताया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चे काफी मौज मस्ती करते रहे। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से मानसिक विकास होता है। शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक अशोक कुमार यादव, शिव शंकर सिंह, पप्पू सिंह ,सुखदेव सिंह, महेंद्र हेम्ब्रम, विनय सिंह ,शिक्षिका सुगंती संतोषी शामिल थे।