बच्चों के बीच प्रखंडों में चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
सिमरिया/पत्थलगड़ा (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देशन में सिमरिया व पत्थलगड़ा प्रखंड में बच्चों के बीच सोमवार को चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बिरहु मे संचालित परियोजना प्लस 2 उच्च विद्यालय में सोमवार को चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद,रंजन कुमार मिश्रा, नोडल मोहन प्रसाद आर्य, पवन कुमार, संगीता कुमारी, सुनिता कुमारी एवं अन्य शिक्षक का अहम योगदान रहा। चित्रांकन में कक्षा 11 कि सृष्टि कुमारी, ग्रुप डिस्कशन में कक्षा 12 के बादशाह खाश एवं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की निराला कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के पल्स टू जनता उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रांकन, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन पीएलभी रविंद्र कुमार, मुनीलाल दांगी, नोडल शिक्षक अमित कुमार दुबे व शिक्षिका बंटी कुमारी ने किया। पल्स टू उच्च विद्यालय के चित्रांकन प्रतियोगिता में 11वीं की छात्रा गुलनाज खातून, निबंध में 11वीं की छात्रा मानसी कुमारी व ग्रुप वाद विवाद में 10वीं का छात्र अमरकांत कुमार व कस्तूरबा विद्यालय में चित्रांकन में 11वीं की छात्रा डिंपल कुमारी, निबंध में 11वीं की छात्रा नेहा कुमारी व ग्रुप वाद विवाद में आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को बताया गया कि प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। मौके पर प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, वार्डन रीता कुमारी, रुमा कुमारी व अन्य शामिल थे।