किसान सिंगल विंडो सेंटर पत्थलगड़ा प्रशिक्षण का किसानों ने किया खुलकर विरोध, चना बीज घोटाला का लगाया आरोप
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के किसान प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सिंगल विंडो सेंटर में शुक्रवार को आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी रूप से फसलों में लगने वाले रोग बीमारी के बारे में जानकारी के साथ प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, ब्लॉक चौन टेक्नोलॉजी से किसान का रजिस्ट्रेशन, केसीसी जैविक खेती के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं आत्मा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान प्रखंड के किसानों ने प्रशिक्षण का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ यहां मिली भगत करके सारे बीजों को किसी दूसरे जगह खपाया जाता है। बीटीएम राजीव रमन के द्वारा हमेशा प्रखण्ड में बीजों का घोटाला किया जाता है। कुछ दिन पूर्व विभाग में चना उपलब्ध कराया गया था, जिसमें कुछ किसानों को चेहरा देख कर 2 केजी, 5 केजी व 10 किलो ग्राम दिया गया। वही पत्रकारों के द्वारा जानकारी मांगी तो इसकी जानकारी देने से राजीव रमन ने इंकार कर दिया। वहीं सभी किसानों ने उच्च स्तरीय पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।