आठ विकेट से बीसीए जूनियर ने इलेवन वारियर्स को हराया
गिद्धौर(चतरा)। गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट लीग मैच में 13वां मैच बीसीए जूनियर बनाम इलेवन वारियर्स के बीच खेला गय। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन वारियर्स टीम ने 19 ओवर में सभी विकेट खो कर 112 रन बनाए। इलेवन वारियर्स की ओर से शिवाजी 22, सुधांशु 21 व रूपेश ने सर्वाधिक 20 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बीसीए जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुभांकर व प्रत्युष ने शानदार तीन-तीन विकेट लिया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए बीसीए जूनियर टीम ने 13.2 ओवर में दो विकेट खो कर 113 रन बना कर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बीसीए जूनियर की ओर से पंकज कुमार ने सर्वाधिक 56 रन व समीर ने 26 रन का योगदान दिया। पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राहुल व सुमित कुमार ने निभाई। जबकि स्कोर की भूमिका राज कुमार ने निभाया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला क्रिकेट लीग के अध्यक्ष प्रेम राणा, गुड्डू कुमार, सुमित कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, उपेंद्र सिंह, दयानंद कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।






















Total Users : 1038571
Total views : 2825243