आपके द्वारा कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टॉल
गिद्धौर(चतरा)। मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन गिद्धौर पंचायत सचिवालय में किया गया। जिसका विधिवत उद्घटन बीडीओ हरिनाथ महतो, जिप सदस्य अनिता देवी, प्रमुख अनिता यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, मुखिया निर्मला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, शिक्षा विभाग, मनरेगा, राजस्व, कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल विभाग, आजीविका सेवा गारंटी, वन अधिनियम, बिजली, स्वास्थ्य विभाग व 15 वें वित्त विभाग के अलावे अबुआ आवास, बाल विकास सहित कई स्टाल लगाए गए थे। स्लॉट में प्राप्त आवेदनों को ऑन द स्पॉट पोर्टल में डेटा इंट्री करने का निर्देश दिया। साथ ही कई परिस्मम्पतियों का वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, आवास कोडिनेटर, बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



















Total Users : 1038222
Total views : 2824724