फाइनल मुकाबले में आराभूसाई ने उरूब को 2- 0 से हराया
प्रथम विजेता एवं द्वितीय टीम को ईनामी चेक व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
श्रीकांत राणा
पत्थलगडा(चतरा):- प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में चल रहे शहीद जयमंगल पांडेय सह नादिर अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाईनल मैच आरा भुसाहि बनाम उरुब एकादश के बीच खेला गया।फाईनल मैच के मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस के प्रवक्ता पूजा महतो, पूनम यादव, मनोज यादव, उदय मेहता, सुनील महतो, मुख्यालय डीएसपी केदार राम, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, बीडीओ मोनी कुमारी, दर्शन दांगी, कुलदीप रजक, राजू दा, दिलीप यादव, सुनील महतो, सहित कई शामिल थे। उक्त नेताओं के द्वारा फुटबॉल में किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। जिसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का लुफ्त उठाया। फाईनल मैच के दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले में आराभुसाई की टीम ने उरुब एकादश को 2 – 0 से हराकर प्रथम विजेता बना। वहीं अतिथियों के द्वारा प्रथम विजेता को टीम आरभुसाई को 51000 हज़ार रुपए चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया। जबकि द्वितीय स्थान पर रहे ऊरुब कि टीम को 41000 हज़ार रुपए का चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज़ रहमान, भाजपा नेता तिलेश्वर राणा, समाजसेवी देवचरण दांगी, रेफरी प्रेम राणा, गौतम रजक, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पवन रजक, पिंटू कुमार, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


























Total Users : 847230
Total views : 2562983