
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत वय गांव निवासी जगदिश यादव के पुत्र संजय यादव 43 वर्षीय की मौत नवी मुंबई वाशी सेक्टर 11 में साईं परिक्रमा गेस्ट हाउस में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय यादव की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। ए व्यक्ति कई वर्षों से मुंबई में मजदूरी का काम करता था। जानकारी मिलते ही झारखंड वासी महाराष्ट्र युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर सव को अपने संरक्षण में लेकर गेस्ट हाउस के मालिक से बात करके 110000 रुपये का मुआवजा दिलवाया और बॉडी पैतृक गांव बारीसाखी भेजवाया। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को बारिसाखी श्मशान घाट में किया गया। बताते चलें कि मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ छोटे-छोटे चार बच्चे छोड़कर चला गया। जिसमें दो लड़का दो लड़की है। सबसे बड़ा बच्चा1 0 साल का बताया जा रहा है।अब कमाने वाला कोई नहीं है। गणेश कुमार गुप्ता बारीसाखी के राम कृष्णा साहू के पुत्र हैं। जो कई वर्षो से मुंबई में रह रहे प्रवासियों के संरक्षण के लिए कार्य करते आ रहे हैं।