ठाकुर समाज के बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
इटखोरी(चतरा)। रविवार को चय प्रग्ना ठाकुर समाज की बैठक इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पदाधिकारी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रदेव ठाकुर को अध्यक्ष, अशोक ठाकुर को सचिव और 21 लोगों को कार्यकारणी सदस्य चयन किया गया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सभी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि हमारे ठाकुर समाज के लोगो के हर समस्या के लिए खड़ा रहूंगा और अपने समाज के का संगठन को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा। बैठक में पप्पू ठाकुर, राजू ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर एवं समाज के अन्य लोग शामिल थे।