Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

द विजन पब्लिक स्कूल में चुनावी राजनीति व पत्रकारीता पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
इटखोरी(चतरा): इटखोरी प्रखंड अंतर्गत द विजन पब्लिक स्कूल पिपराही में शनिवार को चुनावी, राजनीति, पत्रकारिता व प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का यायोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम, जिप सदस्या सरिता देवी, कोनी मुखिया द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन शिक्षक दीपक कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक ज्ञान रंजन कुमार के किया गया। सेमिनार में वर्ग छः से दस तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। बच्चों द्वारा बारी-बारी से सभी अतिथियों से सेमिनार आधारित प्रश्न पूछा गया। वर्ग दस की छात्रा मानसी कुमारी के द्वारा डीएसपी से प्रशासनिक आधारित प्रश्न पूछा, तो कक्षा 10 की आरती कुमारी द्वारा मुखिया रनंजय भारती से एक देश एक संविधान के तहत प्रश्न पूछा गया। सेमिनार में मुख्य रूप से वरिष्ट पत्रकार विजय शर्मा, अनुज कुमार पांडेय, सन्तोष केसरी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डे, रवि कुमार दांगी, भरत साव, रामाशंकर पासवान, मलकपुर के राजकुमार रजक, शिक्षक अवधेस कुमार दास, सिंधु सिंह, मानशी कुमारी, राशि कुमारी, आरती कुमारी, जानवी कुमारी, दीप राज व आरुषि कुमारी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment