
WhatsApp Group Join Now

एयर इंडिया एक्सप्रेस के रिजनल हेड के साथ चेंबर की वार्ता
लोहरदगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रा० लि० के रिजनल सेल्स हेड राजकुमार भट्टाचार्या और अपूर्वा सन्याल के साथ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक चैंबर भवन में हुई। एयर इंडिया के अधिकारियों ने अपनी भावी योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार एयर इंडिया एक्सप्रेस बहुत जल्द अपने सर्विसेस को बढ़ाने जा रहा है। यह बताया कि जल्द ही एयर एशिया का रि-ब्रांडिंग करके पूरी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस हो जायेगा। झारखण्ड में पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर योजना बनाने की भी ईच्छा जताई। स्टेकहोल्डर्स की सुविधा को देखते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कई नई सेक्टर्स के लिए विमान सेवा की मांग की जिनमें मुख्यतः रांची से हैदराबाद, रांची से जयपुर, रांची से सिलीगुडी और गुवाहाटी, रांची से वाराणसी और अमृतसर, रांची से सूरत, रांची से रायपुर और राची से इंदौर शामिल है।
चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने रांची से दिल्ली के लिए अहले सुबह एक सीधी फ्लाईट सेवा शुरू करने की बात कही। सह सचिव शैलेष अग्रवाल और श्रवण राजगढिया ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमान सेवा के परिचालन का भी आग्रह किया। बैठक में उपस्थित एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने चेंबर के सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर सभी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, साहित्य पवन, सदस्य श्रवण राजगढिया, लोहरदगा से कौशल मित्तल, अनिस सिंह, भानू कुमार, संजीव पोद्दार, हमेंद्र शाह, अनिल सोनी, दिलीप कुमार, किशन अग्रवाल समेत ट्रैवल ट्रेड से जुड़े कई व्यापारी शामिल थे।



















Total Users : 810516
Total views : 2512866