Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा – अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मान समारोह  आयोजित, सांसद डीपी साहू ने कहा, संगठित होकर शिक्षित होने की जरूरत  चंद्रवंशी धर्मशाला निर्माण में सांसद कोष से मिलेगा सहयोग: सुदर्शन भगत

On: October 2, 2023 1:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा – अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मान समारोह  आयोजित, सांसद डीपी साहू ने कहा, संगठित होकर शिक्षित होने की जरूरत
चंद्रवंशी धर्मशाला निर्माण में सांसद कोष से मिलेगा सहयोग: सुदर्शन भगत
लोहरदगा : अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा क़ी राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन बलदेव साहू शिव प्रसाद साहू धर्मशाला में किया गया |
कार्यक्रम का उद्धघाटन राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया | इस अवसर पर सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि, लोहरदगा में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय प्रयास है। पिछड़ा चंद्रवंशी समाज संगठित होकर शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी निभाने सुनिश्चित करे।कहा, चंद्रवंशी समाज का सत्य और बुराइयों से लड़ने का गौरवशाली इतिहास रहा है पिछड़ा चंद्रवंशी समाज के उत्थान और विकास में साहू परिवार का सहयोग हमेशा रहा है। सांसद डीपी साहू ने चंद्रवंशी समाज के उत्थान व विकास के लिए सांसद कोष से विवाह भवन बनाने क़ी घोषणा किया |
  कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि चंद्रवंशी समाज देश के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट जरासंघ महाराज के वंसज है।  निडरता एवं साहसिक कार्यों के लिए प्रसिद्धि रहा है। विभिन्न कारणों से वर्तमान में अति पिछड़ापन है। चंद्रवंशी समाज केविकास में साथ रहूंगा।  चंद्रवंशी समाज के उत्थान और विकास हेतु अपने सांसद  कोष से धर्मशाला निर्माण क़ी घोषणा करता हुँ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार आज़ाद ने कहा कि, चंद्रवंशी समाज क़ी घोर उपेक्षा किया जाता रहा है लेकिन अब चंद्रवंशी समाज जागरूक हो गया है।  अब भिक्षा नहीं रण होगा। चंद्रवंशियों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा |
इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि, झारखण्ड के चंद्रवंशी समाज को हासिये में डालने का प्रयास निंदनीय है। सीएनटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर झारखण्ड सरकार को विचार करना चाहिए। कई जिलों में चंद्रवंशी समाज का आरक्षण समाप्त होना निंदनीय है।
इस अवसर पर झारखण्ड महिला अध्यक्ष  सुश्री रेखा वर्मा ने कहा कि, महिलाओं क़ी शिक्षा  बेहद जरूरी है।  शिक्षित समाज ही विकास क़ी नींव बनाती है |
 झारखण्ड प्रदेश युवा अध्यक्ष निश्चय वर्मा ने कहा  युवा में बहुत शक्ति होती है। उसका सदुपयोग समाज के पिछड़ेपन को दूर करने में लगाएं। इस अवसर पर सर्वसम्मति से लोहरदगा जिला कमिटी का विस्तार किया गया। और छ महीना के अंदर वोटिंग के द्वारा चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। लोहरदगा अध्यक्ष के रूप में दुबराज वर्मा, जिला महामंत्री रितेश वर्मा उर्फ़ कुणाल वर्मा तथा वरीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ राम को बनाया गया है।
इस अवसर पर डॉक्टर आकाश वर्मा, रोहिणी वर्मा, छितिज वर्मा, अरविन्द वर्मा, अंकुर वर्मा, आंचल वर्मा, अनुराधा वर्मा, संजना वर्मा, को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।  अवनि वर्मा, अमित वर्मा और किशोर वर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में और माया देवी को सिलाई प्रशिक्षक के सराहनीय कार्य करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया | मंच संचालन राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कमिटी के सुरेंद वर्मा, सुरेश सिंह, प्रियरंजन उर्फ़ डिम्पल, अनूप कुमार, ओम प्रकाश सिंह, परसु राम, जितेंद्र उर्फ़ गुड्डू चंद्रवंशी, उदय चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, सुरेश चंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, बिनोद वर्मा, रमेश वर्मा, राजेंद्र सिंह उर्फ़ रंजू, रिंकू वर्मा, जगन्नाथ राम, रितेश चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, रेखा वर्मा, किरण वर्मा,अनीता वर्मा, अजय वर्मा, हर्षित वर्मा, शकुंतला वर्मा, ह्रितिक वर्मा, नीलम वर्मा, उषा कुमारी, रतन वर्मा, मौसमी वर्मा,पुतुल वर्मा, मनोज वर्मा, रीना देवी, राजू वर्मा, शांटू वर्मा, पूजा वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, नितिन वर्मा, संजय वर्मा, दीपक वर्मा, रवि वर्मा, गोपाल राम वर्मा, कमल किशोर वर्मा, प्रमोद वर्मा, उषा देवी, किशोर वर्मा, रितेश वर्मा, पूजा वर्मा, मनीषा देवी, मिथलेश वर्मा, सीता देवी, मोनिका कुमारी, आशीष वर्मा, संजय वर्मा, आदि सैकड़ो चंद्रवंशी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment