Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा – 35 वां डा0कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन, पद्मश्री अशोक भगत ने कहा, जल्द ही भारत विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा

On: October 2, 2023 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा – 35 वां डा0कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन, पद्मश्री अशोक भगत ने कहा, जल्द ही भारत विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा
लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा 35 वां डा0कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में भव्य उद्घाटन किया गया। यह साइकिल रेस लोहरदगा बक्सीडीपा से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगरी बिशनपुर तक 51 किलोमीटर का है। कार्यक्रम का उदघाटन राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पद्मश्री अशोक भगत, पूर्व विधायक गुमला शिव शंकर उरांव आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि निरंतर यह आयोजन विकास भारती के द्वारा किया जा रहा है। जिससे लोहरदगा गुमला जिले के ग्रामीण युवक युवतीयों में झारखंड के महान आंदोलनकारी जतरा टाना भगत एवं स्वर्गीय कार्तिक उरांव के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से एक नया उत्साह का संचार होता है। भारत के अमृत काल में प्रवेश का यह वर्ष है। जिसमें भारत की ऊंचाइयां बुलंदी पर है और जल्द ही भारत भी विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा। भारत ने धरती मापी, चांद को साधा, अब सूरज की बारी है।
कार्यक्रम का संचालन विकास भारती बिशनपुर के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन विकास भारती बिशनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, पूर्व संयुक्त सचिव भिखारी भगत, पूर्व विधायक गुमला शिव शंकर भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के कृपा शंकर सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,बिंदेश्वर उरांव ,सुधीर अग्रवाल, बाल कृष्ण सिंह ,डॉ विवेक मधुर ,नारायण अग्रवाल, अजय पंकज, सचिन किसलय, रमेश दसौंधी, सूरज दसौंधी, वीरेंद्र कुमार, शिव शंकर सिंह, प्रवीण भारती, कलावती देवी, प्रकाश महतो, दीपक कुमार, प्रचारक प्रणव पाठक, राम स्वारथ महतो, देवेंद्र महतो, पंकज सिंह, डॉ संतोष गुप्ता, मोनू पोद्दार, देवेंद्र महतो, देवेंद्र मंडल, जयराम उरांव, मिथुन तमेडा, उमेश सिंह, श्रील प्रणीत, दिव्यांशु शौर्य आदि उपस्थित थे।
अपनी बिखरी हुई शक्तियों को एकत्रित करके विकास में योगदान दे युवा : राज्यसभा सांसद समीर उरांव 
राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने युवाओं से आह्वान किया कि आपकी बिखरी हुई शक्तियों को एकत्रित करके झारखंड की शक्ति के रूप में स्थापित करने का कार्य विकास भारती के द्वारा साइकिल रेस एवं मैराथन दौड़ के माध्यम से वर्षों से किया जा रहा है। इस शक्ति का उपयोग भारतवर्ष के अमृत काल के महोत्सव पर देश एवं समाज को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाकर करना है। जिस प्रकार डॉक्टर कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज में ऊंची शिक्षा अर्जित करके देश और विदेश में झारखंड का नाम रोशन किया एवं अपने स्वधर्म एवं संस्कृति के लिए सदा जागरूकता लाने का कार्य किया उनसे प्रेरणा लेकर हम सबों को भी संगठित रहने एवं बेहतर शिक्षा  लेकर देश एवं समाज के उत्थान का कार्य करना चाहिए। जतरा टाना भगत के सपनों को साकार करने के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
 
 
बालक में सोमा उरांव, बालिका में नीमा कुमारी प्रथम आई 
डॉक्टर कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 290 एवं बालिका वर्ग से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लोहरदगा से चिंगरी 51 किलोमीटर साइकिल रेस में बालक वर्ग में सोमा उरांव, तेतरू गोप , बुधेश्वर उरांव, निरल बेक, अर्पित कुज़ूर, योगेंद्र लोहरा, सुमित उरांव, लकड़ा रोशन, किशोर उरांव, मनीष गोप, व बालिका वर्ग में नीमा कुमारी , सझो कुमारी ,  नेहा टोपो , सीता कुमारी साहू , फूलकुमारी , मनिका उरांव , मनीषा कुमारी , नीलम ताना भगत , दुलारी मिंज , स्नेहा तिर्की क्रमशः प्रथम से दशम स्थान लाए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

Leave a Comment