झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 – “सुर और ताल संग्राम” जिला स्तरीय ‘स्कूल आइडल’ प्रतियोगिता संपन्न, PM श्री नवाडीपारा की अर्चना कुमारी सहित 12 बच्चे प्रमंडल के लिए चयनित
लोहरदगा, 16 अक्टूबर 2026: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), लोहरदगा के तत्वावधान में Jharkhand School Talent Search 2026 – School Idol (सुर और ताल संग्राम) का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, JEPC लोहरदगा दास सुनंदा चन्द्रमोलेश्वर, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एमलिन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक आकाश कुमार एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।

मंच संचालन अरुण राम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जितेन्द्र मित्तल, अनंत शर्मा, सुशील रजक, गौतम पाण्डेय, श्याम बिहारी महतो का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल के रूप में राम जतन राम, अलंकृता कुमारी, मंजू प्रसाद, रोमा मिंज, बेंजामिन मिंज, संगीता बाखला, रनेश कुमार एवं संगीता बाखला ने सेवाएं दीं।
जिला स्तरीय फाइनल परिणाम
A. गायन – जूनियर वर्ग
1. प्रथम – आराध्या मिश्रा – MB.DAV पब्लिक स्कूल लोहरदगा – 248 अंक (74+95+79)
2. द्वितीय – सांचना नाज़ – राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय, थानाटोली,लोहरदगा – 217 अंक (63+69+85)
3. तृतीय – अर्चना कुमारी – PM श्री रा. म. वि. नवाडीपारा लोहरदगा* – 209 अंक (59+67+83) – गाइड टीचर राहुल कुमार
B. गायन – सीनियर वर्ग
1. प्रथम – अनंत राज – MB DAV पब्लिक स्कूल लोहरदगा – 269 अंक (89+82+98)
2. द्वितीय – चिंतन कुमार – JBAV पेशरार – 223 अंक (56+78+89)
3. तृतीय – नंदनी कुमारी – KGBV – 218 अंक (64+69+85)
C. नृत्य – जूनियर वर्ग
1. प्रथम – स्मृति केरकेट्टा – बेसिक हाई स्कूल चिरी – 198 अंक
2. द्वितीय – सोनाक्षी सिंह – PM श्री JNV जोगना, सेन्हा – 197 अंक
3. तृतीय – आरती कुमारी – झारखण्ड आवासीय बालिका विद्यालय पेशरार – 185 अंक
D. नृत्य – सीनियर वर्ग
1. प्रथम – सोनम कुमारी – MB DAV पब्लिक स्कूल लोहरदगा – 259 अंक
2. द्वितीय – आराध्या कुमारी – PM श्री JNV जोगना सेन्हा – 211 अंक
3. तृतीय – कोमल नीरू खाखा – KGBV भंडरा – 202 अंक
JEPC के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन (भा.प्र.से.) के पत्रांक SPE/51/84/2026 / 2982 दिनांक 08.10.2026 के आलोक में यह आयोजन किया गया। जिले के 6 प्रखंडों (लोहरदगा, कुरू, भंडरा, सेन्हा, कैरो, किस्को) के 124 बच्चों ने भाग लिया था।
अब ये 12 विजेता बच्चे 24 अक्टूबर 2026 को राँची में होने वाले दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लोहरदगा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रमंडल में राँची, खूँटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा शामिल हैं। प्रमंडल के बाद राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर को आड्रे हाउस, राँची में होगा।























Total Users : 1232459
Total views : 3084428