Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

5,723 विद्यार्थियों को मिलेगी 6.69 करोड़ की छात्रवृत्ति, डीसी ने दिए निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा में छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण पर जोर, पात्र लाभुकों तक रोजगार व स्वास्थ्य सहायता पहुंचाने का आदेश

देवघर (झारखंड)। जिले में कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और सभी पात्र लाभुकों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में 5,723 विद्यार्थियों के बीच 6.69 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।

छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण की समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बजट आवंटन और खर्च की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही कल्याण छात्रावास, जाहेरस्थान की घेराबंदी, मांझी भवन निर्माण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने साइकिल वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सहायता योजना पर जोर

डीसी ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र लाभुकों को सहायता प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।

क्षेत्र निरीक्षण कर जरूरतों की जानकारी लेने का निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और ग्रामीणों के साथ बैठक कर शिक्षा तथा स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी वास्तविक जरूरतों को समझने को कहा। उन्होंने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सभी प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment