माध्यमिक परीक्षा के लिए 17 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 केंद्र निर्धारित करने का निर्णय, माध्यमिक परीक्षा में 6,669 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 5,043 परीक्षार्थी होंगे शामिल
लोहरदगा। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के आलोक में विचार-विमर्श के उपरांत जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,043 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें कला संकाय के 4,142, विज्ञान संकाय के 614 तथा वाणिज्य संकाय के 287 परीक्षार्थी शामिल हैं।
बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परीक्षा के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
_बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।_


















Total Users : 1230282
Total views : 3081508