मां बागेश्वरी मंदिर और गांव में नवरात्र का शुभारंभ; छठ घाट से भरा गया जल, विधायक ने कई पंडालों का किया दौरा
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की द्वारी पंचायत के बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर और द्वारी गांव में रविवार को नवरात्र के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय नदी के छठ घाट से विधि-विधान से जल भरा और पूरे गांव का भ्रमण कर परंपरा निभाई। इसके बाद यात्रा मंदिर और पूजा स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए।

कलश यात्रा में सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने प्रखंड के कई पूजा पंडालों का दौरा कर क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी।
मौके पर पंचायत के मुखिया जगदीश यादव, पूजा समिति अध्यक्ष जवाहर लाल, प्रभु यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, विकास यादव, विजय यादव, तेजस्वी राज, मुकुल देव, अर्जुन यादव, पवन यादव, सिकंदर रवानी, रवि अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।


















Total Users : 1230246
Total views : 3081463