Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बजरंगबली मंदिर के लिए भूमि पूजन, ग्रामीणों ने बनाई निर्माण समिति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुखिया ने किया शुभारंभ, आशीष अध्यक्ष और बुधराम कोषाध्यक्ष चुने गए; सामूहिक सहयोग से निर्माण का संकल्प

चतरा। लावालौंग प्रखंड के कोलकोले खुर्द गांव में शनिवार को मुखिया राजेश कुमार साव ने बजरंगबली मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। भूमि पूजन में गंडोरी ठाकुर, गौरी यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए ग्रामीणों ने इसी अवसर पर समिति का गठन भी किया। सर्वसम्मति से आशीष ठाकुर को अध्यक्ष, संतु गंझू को उपाध्यक्ष, शुकुल कुमार को सचिव, ऐता गंझू को उपसचिव, बुधराम उरांव को कोषाध्यक्ष और संतोष यादव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। हीरामन गंझू और पुषण गंझू को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment