Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र का शुभारंभ, 60 साधकों ने की कलश स्थापना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, कई राज्यों से पहुंचे साधक; भव्य श्रृंगार और महाआरती में उमड़ रहे श्रद्धालु

इटखोरी (चतरा)। प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में रविवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधि-विधान के साथ अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की साधना और आराधना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।

इस वर्ष करीब 60 साधक मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर विशेष साधना में लीन हैं। साधक अहले सुबह से ही पहुंचने लगे थे और सुबह 11 बजे तक शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। झारखंड के अलावा बिहार और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी कई साधक इटखोरी पहुंचकर नौ दिवसीय कठिन साधना में जुटे हैं।

पहले दिन मां भद्रकाली का भव्य श्रृंगार किया गया। परिक्रमा स्थल कलशों से सजा है और पूरे परिसर में दुर्गा सप्तशती के वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहे हैं। प्रतिदिन होने वाली महाआरती में स्थानीय और दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सजावट के विशेष इंतजाम किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment