14 वर्षों से चली आ रही परंपरा कायम; उद्घाटन मैच में वृंदा ने नवाडीह को हराया, अगले दौर में पहुंची
रिपोर्ट: पिंटू यादव, चौपारण (हजारीबाग, झारखंड) | न्यूज स्केल लाइव
दुर्गा पूजा के अवसर पर चौपारण के रामपुर में खेल और उत्साह का अनोखा संगम दिखा। पिछले 14 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने किया।

एक घंटे तक चली आतिशबाजी
उद्घाटन के समय पूरा मैदान दूधिया रोशनी में नहाया हुआ था। मैच शुरू होने से पहले आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। करीब एक घंटे तक चली इस आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
विधायक ने की बल्लेबाजी, अमरदीप यादव ने डाली पहली गेंद

आगाज बेहद दिलचस्प रहा। विधायक मनोज कुमार यादव ने खुद बल्ला थामकर बल्लेबाजी की, जबकि भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने गेंदबाजी कर मैच की शुरुआत की।
उद्घाटन मैच में वृंदा की जीत
उद्घाटन मुकाबले में वृंदा की टीम ने नवाडीह को हराकर जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह पक्की कर ली। मैच से पहले आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

“खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं”: विधायक
खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े और व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी पंकज कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया सुनीता देवी, समाजसेवी अविनाश आर्या, बालेश्वर राणा, विजय यादव और बालेश्वर साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव अशोक राणा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार और सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
खबर आप तक पहुंचाने का हमारा वादा – सच, सटीक और सबसे पहले।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

















Total Users : 1230313
Total views : 3081549