एचओ एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; गणेश वंदना, देशभक्ति संगीत और मिमिक्री रही आकर्षण का केंद्र
हजारीबाग (झारखंड)। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद जय मंगल पांडेय के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एचओ एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम (HO Entertainment Cultural Team) द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति, नृत्य, संगीत और मनोरंजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गणेश वंदना से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत ऐशिका रॉय द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना नृत्य से हुई। उनकी शानदार नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
देशभक्ति गीतों ने जगाया जोश
इसके बाद राग श्री म्यूजिकल बैंड (Raage Sri Musical Band) द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। बैंड के कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और संगीत के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दर्शकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
मिमिक्री ने खूब हंसाया
वहीं एचओ एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के सदस्य मनोज पांडेय ने अपनी बेहतरीन मिमिक्री प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। उन्होंने अलग-अलग आवाजों और अंदाज में कई लोकप्रिय सुपरस्टार कलाकारों की मिमिक्री पेश की। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार की खूब सराहना की।
“युवा कलाकारों को मंच देना हमारी प्राथमिकता”

इस अवसर पर एचओ एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के निर्देशक रोहित वर्मा ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा कलाकारों को मंच देना टीम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आने वाले समय में भी कला, संस्कृति एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इसी तरह शानदार प्रस्तुतियां देती रहेगी। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के कलाकारों एवं सदस्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान



















Total Users : 1216120
Total views : 3062169