Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कैप्टन स्मिथ मछार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षक के नेतृत्व में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर की प्रार्थना

टंडवा (चतरा, झारखंड)। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र स्थित पोकला में स्कूली बच्चों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर पिछले दिनों एक हमले में गंभीर रूप से घायल भारतीय मूल के कैप्टन स्मिथ मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की।

गूंजे देशभक्ति के नारे

शिक्षक बिनेश्वर महतो के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बच्चों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” तथा “कैप्टन स्मिथ मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना” के नारों का जमकर उद्घोष किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

हनुमान चालीसा का पाठ

स्कूली बच्चों ने कैप्टन स्मिथ मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ कर उनके अद्भुत धैर्य, सूझबूझ व पराक्रम का भी यशगान किया। इस आयोजन से क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का माहौल देखने को मिला।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment