Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल परियोजना में रेलवे लाइन सीमांकन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों की हुई बैठक, कथित फर्जी ग्रामसभा रद्द करने की मांग के बावजूद सीसीएल ने कराया सीमांकन

टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में रेलवे लाइन निर्माण और विस्तार हेतु कराए जा रहे सीमांकन को लेकर शनिवार को कसियाडीह पंचायत भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कसियाडीह निवासी रामावतार राम ने बताया कि दिनांक 04 जून 2026 को अंचल अधिकारी, टंडवा को आवेदन सौंपकर विभिन्न बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया था, जिसमें कथित फर्जी ग्रामसभा को रद्द करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग प्रमुख तौर पर शामिल थी।

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद तमाम मामलों को दरकिनार करते हुए हाल के दिनों में सीसीएल द्वारा कसियाडीह व सेरनदाग स्थित आसपास के वन भूमि क्षेत्र का सीमांकन कराया गया, जिससे ग्रामीण घोर आक्रोशित हैं। यह आरोप ग्रामीणों की ओर से लगाया गया है, जिसकी अब तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

विदित हो कि इससे पूर्व भी पिछले वर्ष 12 फरवरी 2025 एवं 17 जून 2023 को पत्र के माध्यम से उपायुक्त, चतरा को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, जिसकी रिसीविंग प्रति ग्रामीणों के पास मौजूद है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से त्वरित संज्ञान लेने की मांग की गई है। बैठक में मुखिया पति गोपाल महतो, पंसस राजेश चौधरी, रफुल अंसारी, शाहबान अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment