Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, साइडिंग के पीछे से 50 टन अवैध कोयला बरामद, अवैध कारोबारियों में हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

निरीक्षण और निगरानी अभियान के दौरान मिला कोयला, कोयला चोरी पर अंकुश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

टंडवा (चतरा): जिले में संचालित सीसीएल के मगध-अम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलबसिया साइडिंग के पीछे से करीब 50 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया है। कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

निरीक्षण और निगरानी अभियान के दौरान मिला कोयला

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ यूनिट मगध अम्रपाली की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण और निगरानी अभियान के दौरान फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में कोयला जमा पाया। प्रारंभिक आकलन में इसकी मात्रा करीब 50 टन है।

सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई सीआईएसएफ यूनिट मगध अम्रपाली के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर की गई। वहीं, निरीक्षक एस एन व्यास के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उक्त अवैध कोयला भंडारण का पता लगाया।

कोयला चोरी पर अंकुश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

सीआईएसएफ की इस कार्रवाई को मगध-अम्रपाली क्षेत्र में कोयला चोरी एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बरामद कोयले के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment