Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कुंडली दोष हटाने के नाम पर पुजारी ने नाबालिग से किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

30 साल से पूजा-पाठ कर रहे ढोंगी बाबा की काली करतूत, घर आकर करता रहा गलत काम — गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ढोंगी बाबा ने एक नाबालिग के साथ रेप किया। मेडिकल जांच में नाबालिग प्रेग्नेंट पाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ढोंगी बाबा ने कुंडली से दोष हटाने और पूजा करवाने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया।

भोले लोग अक्सर कर्मकांड के नाम पर ढोंगी बाबाओं के गलत इरादों का शिकार हो जाते हैं। आरोप है कि 17 वर्षीय नाबालिग की कुंडली से दोष दूर करने के नाम पर एक बाबा ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

इस मामले में विवेकानंद पुलिस स्टेशन में रामेश्वर हनमंतराव रामदासी उर्फ रामेश्वर महाराज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पूजा के बहाने बनाई पहचान, फिर किया शोषण

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी रामेश्वर महाराज पिछले कई सालों से पूजा के लिए एक मंदिर जा रहा था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान पीड़ित लड़की के पिता से हो गई, जिसके जरिए उसका उनके घर आना-जाना बढ़ गया। उसने कहा कि लड़की की कुंडली में दोष है और समझाया कि दोष हटाने के लिए उसे पूजा करनी होगी। जून महीने से आरोपी लड़की के घर पूजा करने आ रहा था, इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया। हालांकि, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

पेट दर्द से हुआ खुलासा

लड़की के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद मेडिकल अधिकारियों द्वारा दिए गए मेडिको-लीगल रिकॉर्ड के आधार पर विवेकानंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच कर आरोपी रामेश्वर महाराज को गिरफ्तार कर लिया।

30 साल से पुजारी का काम, अन्य मामलों की भी जांच

आरोपी रामेश्वर महाराज पिछले 30 सालों से पूजा-पाठ कर रहा है और शहर के एक मशहूर मंदिर में पुजारी का काम भी कर रहा है। उस पर कुंडली में दोष हटाने के नाम पर नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने किसी और के साथ भी ऐसा ही किया है। लातूर शहर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस समीर सिंह साल्वे ने कहा है कि इस मामले की सभी एंगल से जांच की जाएगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment