Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संघमित्रा कोल परियोजना पर ग्राम सभा हंगामे के बाद रद्द

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुआवजा, विस्थापन-पुनर्वास व रोजगार समेत कई मांगों को लेकर भड़के ग्रामीण

टंडवा (चतरा), संवाददाता। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में सीसीएल की प्रस्तावित संघमित्रा कोल परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण हेतु शनिवार को सराढू में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सराढू गांव की 849 एकड़ जीएम-जेजे एवं जंगल-झाड़ी भूमि प्रस्तावित है।

सराढू मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित उक्त ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया सीता देवी द्वारा की गई। अंचल प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सर्वेश सिंह, अभय रंजन, रविषेक कुमार एवं रामानुज प्रसाद समेत सीसीएल व एमडीओ कंपनी के कर्मी मौजूद रहे।

बैठक में ग्रामीणों ने सीसीएल अधिकारियों के समक्ष कई मांगों को रखा —

  • विस्थापन व पुनर्वास नीति स्पष्ट करना
  • भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत चार गुणा मुआवजा देना
  • बड़े पैमाने पर हुए फर्जी जमाबंदी की ग्रामीणों के सहयोग से जांच
  • गैर मजरूआ जमीन पर मुआवजा देना
  • बिजली-पानी-शिक्षा समेत मूलभूत सुविधा बहाल करना
  • एमडीओ कंपनी द्वारा गांव की जनसंख्या के आधार पर रोजगार देना
  • गैर मजरूआ जमीन सत्यापन को लेकर गांव में शिविर लगाना
  • संघमित्रा परियोजना पीओ कार्यालय हेचाबलिया-सराढू में बनाना

ग्रामीणों ने सभी मांगें पूरी होने के बाद ही एनओसी देने की बात कही।

दो पक्षों में हंगामा, ग्राम सभा रद्द

इसी बीच कुछ लोग एनओसी देने के समर्थन में आ गए, जिसे लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ग्राम सभा को रद्द कर दिया गया।

इस मौके पर बरूण सिंह, विष्णुदेव सिंह, सुबोध कुमार, अशोक राम, सौरभ राणा, विजय सिंह, प्रकाश ठाकुर, राममणि सिंह, मनोज यादव, मेघनाथ यादव, विश्वेश्वर रजक, प्रताप रंजन, पिंटू घांसी, मो. आशिक, मो. तौबिक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment