Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, दुर्गा मंडप परिसर की की साफ-सफाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कमांडेंट के निर्देश पर 35वीं वाहिनी ने फैलाया स्वच्छता का संदेश, लोगों को किया जागरूक

कुंदा (चतरा)। 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चतरा के कमांडेंट के दिशा-निर्देश पर बीओपी सशस्त्र सीमा बल कुंदा के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सोमवार को कुंदा दुर्गा मंडप परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने दुर्गा मंडप परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सभी ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

एसएसबी अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही गांव एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखा जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस अभियान में कुंदा पंचायत मुखिया मनोज साहू, अखलेश यादव समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment