Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों का धावा, ताला तोड़कर उड़ाया सामान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी की वारदात से सनसनी, एएनएम लालमुनी कुमारी ने थाने में दी लिखित शिकायत

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा कई सामानों की चोरी कर ली गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

आरोग्य मंदिर में रह रहीं एएनएम लालमुनी कुमारी ने इस संबंध में थाना को लिखित आवेदन देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का गेट बंद कर वह घर चली गई थीं। सोमवार सुबह जब वह करीब 9:00 बजे केंद्र पहुंचीं तो देखा कि आरोग्य केंद्र के गेट में लगा ताला टूटा हुआ है तथा आवास में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी गए सामानों की सूची तैयार की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment