पहुंच पथ समेत मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास पर दिया जोर
चतरा। जिले में पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त रवि आनंद ने रविवार को चतरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोवा जलप्रपात का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जलप्रपात तक पहुंचने वाले पहुंच पथ के साथ स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूरे स्थल का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
इस दौरान उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात की पर्यटन की दृष्टि से संभावनाओं और वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया। स्थल के विकास तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली गई। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




















Total Users : 1191612
Total views : 3028259