Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री वीर तेजा मेले का भव्य आगाज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अजमेरी गेट से तेजा चौक तक गूंजे जयकारे, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ब्यावर, राजस्थान। आस्था, उमंग और लोक संस्कृति के रंग में रंगे ब्यावर शहर में तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ अवसर पर अजमेरी गेट से तेजा चौक तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा के बाद तेजा चौक पर विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात सुभाष उद्यान में भगवान गणेश का पूजन कर मेले के कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के उद्घाटन अवसर पर जिला कलक्टर कमल राम मीना ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शहरवासियों से उल्लास और उमंग के साथ मेले में सहभागी बनने का आह्वान किया।

तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया। आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजस्थान ब्यूरो — रमेश शर्मा
News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment