Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणेश महोत्सव का महाआरती के साथ समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हवन के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, जयकारों के बीच हुआ प्रतिमा विसर्जन

पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह में गणपति टोला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार को महाआरती के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के पांचवें दिन हवन-पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु नाचते-झूमते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए गांव का भ्रमण कर स्थानीय जलाशय पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन जुलूस के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इसके बाद महाआरती एवं विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

वाराणसी से पहुंचे पंडितों ने कराई महाआरती

महोत्सव के दौरान गुरुवार की शाम पूजा पंडाल में गणपति प्रतिमा की महाआरती का आयोजन किया गया था। वाराणसी से पहुंचे पंडितों ने विधिवत महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।  महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पंडित किशोरी कांत शर्मा के साथ क्लब के संचालक रामचंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, कृष्णा दांगी, बालेश्वर दांगी, गंगेश्वर डांगी, कमल दांगी, विदेशी दांगी, रामसेवक दांगी, अमेरिका दांगी एवं मिथिलेश दांगी समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment