Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार दिन बाद बिहार से सकुशल बरामद हुए अपहृत ऑटो चालक तिलक यादव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पल्सर बाइक व दो मोबाइल जब्त; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

चतरा। जिला मुख्यालय के नगवां निवासी ऑटो चालक तिलक यादव के अपहरण मामले में चतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बिहार के गया जिले के धनगांई थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इटखोरी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी कैलाश दांगी, पिता स्व. बालदेव दांगी तथा गया जिले के धनगांई थाना क्षेत्र के पतलुका गांव निवासी मनोज कुमार, पिता विदेशी मंडल शामिल हैं।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या जेएच-13के-8511 तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तिलक यादव के भाई सरेंद्र यादव के लिखित आवेदन के आधार पर 16 सितंबर को सदर थाना कांड संख्या 390/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से मिला सुराग

एसपी ने बताया कि विशेष टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी शाखा की मदद से तिलक यादव की तलाश शुरू की। इसी क्रम में बिहार के धनगांई थाना क्षेत्र में उनके संबंध में सुराग मिला। इसके बाद टीम ने वहां छापेमारी कर तिलक यादव को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बरामद ऑटो चालक को उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने तिलक यादव की सकुशल बरामदगी पर पुलिस के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि ऑटो चालक तिलक यादव को 13 सितंबर से अपहरण कर लिया गया था।

कैलाश पर कई थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कैलाश दांगी के खिलाफ इटखोरी, चौपारण, शेरघाटी और सदर थाना में पूर्व से मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी मनोज कुमार के संबंध में पुलिस ने बताया कि वह गया, बिहार में अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, एसआई अनुरंजन कुजूर, एसआई सुनील सिंह, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे, सदर थाना के एएसआई रविरंजन कुमार के साथ तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment