Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नमामि गंगे मिशन के तहत पाण्डेयपुरा में निकली जागरूकता रैली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्र-छात्राओं ने दिया जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय पाण्डेयपुरा में नमामि गंगे मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को नदियों एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया।

रैली में विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने भी जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने और दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने की अपील की।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और पानी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment