Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के नेतृत्व में सर्व समाज ने जताया आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र में तीज पर्व की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में शुक्रवार को खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सर्व समाज के लोगों ने शामिल होकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और न्याय की मांग को लेकर अपना समर्थन दिया।

कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की मांग की। लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की भी मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन और न्यायालय को गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

बच्चों की सुरक्षा और नशामुक्त समाज पर जोर

कैंडल मार्च से पूर्व सर्व समाज की बैठक भी हुई। इसमें अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिक महेश बांडो ने कहा कि वर्तमान समय में कई साप्ताहिक बाजारों में मांस और मदिरा की बिक्री होती है। उन्होंने समाजहित में ऐसे स्थानों पर मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता जताई।

सर्व समाज के लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। कैंडल मार्च में आदिवासी खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के जिला सचिव विजय सिंह भोक्ता, भाजपा खरवार भोक्ता समाज जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जिला सदस्य छोटू सिंह भोक्ता, जिला संरक्षक अंबिका सिंह भोक्ता, पृथ्वी गंझु, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत भोक्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव दिव्या भोक्ता, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, कुंदा मुखिया मनोज साहू, नवादा मुखिया भरत यादव, सिक्कीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखलेश यादव, बिनोद साव, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, रउउ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, अखिल भारतीय भुइया कल्याण समिति प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती, खरवार भोक्ता समाज विकास संघ प्रखंड अध्यक्ष नगीना सिंह भोक्ता, सचिव उपेंद्र सिंह भोक्ता, सदस्य स्मोध भोक्ता, दिलेश्वर भोक्ता एवं संतोष भोक्ता समेत कई लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment