Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हरिजन टोला में बिजली आपूर्ति बहाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को राहत, उपप्रमुख ने पूजा-अर्चना के बाद किया उद्घाटन

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मझगांवा पंचायत के सिंदवारी कला हरिजन टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे लोगों के घरों में फिर से रोशनी पहुंचने लगी है।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को नवनिर्मित ट्रांसफार्मर की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से हरिजन टोला के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

सांसद व विधायक के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर

बताया गया कि ट्रांसफार्मर लगवाने में प्रखंड उपप्रमुख की पहल के साथ-साथ चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह एवं सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल के प्रयास से यह कार्य संभव हो सका। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, चमारी दांगी, संजय तिवारी, बसंत राम, सिकंदर राम, लव कुमार, चमेली देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment