Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने की जगी उम्मीद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिजली के पोल गाड़ने का काम शुरू, ग्रामीणों में खुशी; जल्द आपूर्ति शुरू करने की मांग

प्रतापपुर(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत योगियारा पंचायत के बरहे गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने की उम्मीद जगी है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली के पोल गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पोल लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब पोल गाड़ने का काम शुरू होने से जल्द ही गांव में बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कार्य को जल्द पूरा कर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। वहीं मनोज गंझू, कमलेश गंझू, विशेषसर गंझू, अनोज कुमार, सूचित कुमार, शिवल कुमार, अजित यादव, संजय यादव, शेखर महतो एवं करम महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद, विधायक एवं मुखिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment