Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा जिलाध्यक्ष के दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पैतृक आवास पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बच्चों को कराया भोजन

गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के तिलैया स्थित पैतृक आवास पर उनके दिवंगत पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भोजन भी कराया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत के जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, बबलू कुमार साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment