भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों से सहयोग की अपील, पंडाल से लेकर भागवत कथा तक होंगे कई आयोजन
हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड अंतर्गत देवी स्थान गेंजना (नावाडीह) के प्रांगण में शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा समिति के पुनर्गठन के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रभु कुमार भारती ने की। पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया।
नई समिति में संदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष, मनोहर यादव को उपाध्यक्ष, अजीत कुमार शेखर को कोषाध्यक्ष, अमरजीत कुमार एवं रौशन कुमार सिंह को उपकोषाध्यक्ष, मंटू कुमार यादव को सचिव तथा राजेश कुमार यादव एवं प्रदीप मिस्त्री को उपसचिव चुना गया। वहीं कुणाल किशोर सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
समिति के सक्रिय सदस्यों में पवन सिंह, प्रमोद सिंह, गणेश कुमार, अमर सिंह, रघुनंदन यादव, प्रभु कुमार, जितेंद्र यादव, नंद किशोर यादव, प्रदीप सिंह, प्रदीप मिस्त्री, अजीत शेखर एवं विजयानंद सिंह को शामिल किया गया। बैठक में समिति सदस्यों ने इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ करने का निर्णय लिया। सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई।
जोलडीहा में दुर्गा पूजा समिति का गठन, भव्य आयोजन का निर्णय
शंकर कुमार यादव बने अध्यक्ष, पंडाल से लेकर भागवत कथा तक होंगे कई आयोजन
हंटरगंज(चतरा)। शारदीय नवरात्र को लेकर हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा गांव में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी निमित्त गोरा विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हुलास साहू ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से शंकर कुमार यादव को अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश केशरी को सचिव तथा नित्यानंद केशरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं धनेश्वर सिंह, हुलास साहू, युगल सिंह, अशोक केशरी, कन्हैया केशरी, उमेश सिंह, भोला सिंह, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र यादव, मुकेश प्रजापति एवं मदन बिरहोर समेत सैकड़ों ग्रामीणों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
भागवत कथा और आकर्षक झांकी बनेगी मुख्य आकर्षण
समिति ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है। आयोजन के दौरान भव्य पंडाल, कलश स्थापना एवं कलश यात्रा, मां दुर्गा की पूजा, श्रीमद्भागवत कथा-प्रवचन और आकर्षक झांकी प्रमुख आकर्षण होंगे। पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियों को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय हो गए हैं।
























Total Users : 1183274
Total views : 3016900